हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रेल मंत्री पीयूष गोयल से हुई मुलाकात, हरियाणा में कई रेल परियोजनाओं को मिली स्वीकृति|

Haryana Chief Minister Manohar Lal meets Railway Minister Piyush Goyal, approves many railway projects in Haryana.

0
919

नई दिल्ली ( सुधीर सलूजा) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने रेल भवन में रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल के साथ बैठक कर हरियाणा प्रदेश से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं के संदर्भ में गहन विचार विमर्श किया। बैठक में रेलवे के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने हरियाणा से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं की स्वीकृति दी।
            बैठक के उपरांत हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। रोहतक की भांति कैथल में भी 04 किलोमीटर लंबी एलीवेटीड रेलवे लाइन निर्मित किए जाने के संदर्भ में रेल मंत्रालय द्वारा सहमति दी गई है। पंचकूला रेलवे स्टेशन को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की भांति विकसित किया जाएगा। रोहतक में एलीवेटीड रेलवे लाइन के नीचे हरियाणा के लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्मित किए जाने की सहमति दी गई है। रोहतक रेलवे स्टेशन के  मालगाड़ियों  के शेड को लाहली स्थानांतरित किए जाने के लिए सर्वेक्षण करवाया जाएगा। भिवानी से हरिद्वार जाने वाली  सवारी रेलगाड़ी का कलानौर में हाल्ट के लिए स्वीकृती दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here