जनता ने पारदर्शी शासन प्रणाली ,भ्रष्टाचार मुक्त परिवेश तथा सबका साथ- सबका विकास जैसी स्पष्ट नीतियों में किया विश्वास व्यक्त – मनोहर लाल

0
4776
नई दिल्ली  (सुधीर सलूजा) दिनांक: 31 -01-2019 हरियाणा में जींद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव में  भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी के निर्वाचित होने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि जनता ने हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार की समानता के आधार पर सब वर्गों का कल्याण व सब क्षेत्रों का  विकास करने की जन कल्याणकारी नीतियों मे अटूट विश्वास व्यक्त किया है।
                      नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेश की सरकार प्रारंभ से ही निरंतर रूप से ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की मूल नीति पर निर्बाध रूप से अग्रसर हो रही है। जींद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी के  निर्वाचित होने से स्पष्ट हो चुका है कि जनता ने पारदर्शी शासन प्रणाली ,भ्रष्टाचार मुक्त परिवेश तथा सबका साथ- सबका विकास जैसी स्पष्ट नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है।
                             हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिला  जनादेश निकट भविष्य में होने जा रहे लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में जनता का विश्वास व्यक्त होने की ओर स्पष्ट संकेत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here