हुबेई, चीन में कोरोना वायरस, भारतीय छात्र संकट में, फंसे भारतीय छात्रों को तुरंत निकालो- विजय जौली

0
1023

नई दिल्ली, 29 जनवरी 2020 (सुधीर सलूजा) वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जौली ने आज भारत के विदेश मंत्री डाॅ. सुब्रहमण्यम जयशंकर को चीन के हुबेई प्रांत में फॅसे भारतीय छात्रों की दुःखद, दयनीय व मानवीय स्थिति से अवगत कराया।

भारतीय नागरिक फॅसे व व्यथित हैं। छात्र दहशत की स्थिति में हैं। उनका धैर्य तेजी से घट रहा है। कोरोना वायरस से प्रभावित चीन के शहरों में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। भाजपा नेता जौली ने कहा कि भारत में छात्रों के परिवार उनकी रक्षा व सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। चीन में प्रवासी भारतीयों की संख्या 50,000 है। जिनमें अधिकतर छात्र हैं। वुहान में 1167, चोंगकिंग में 1519, झेंगझौ में 1173 व सोचो विश्वविद्यालय में 919 छात्र अध्ययन कर रहे हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखे पत्र में जौली ने बताया कि घातक कोरोना वयरस के बाद, वुहान विश्वविद्यालय में लगभग 250 भारतीय छात्र फॅसे हुए हैं।

वीचैट द्वारा भारतीय छात्रों से बातचीत करने के बाद, जौली को ज्ञात हुआ कि वुहान विश्वविद्यालय में दैनिक राशन व खाद्य आपूर्ति की समस्या सामने आई है। बाजार व सुपरमार्किट बंद है। चीन सरकार ने कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्रों में सभी यातायात रेल, सड़क व हवाई सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी है।

भाजपा नेता जौली ने चीन में फॅसे भारतीय छात्रों को तुरन्त बाहर निकालने की माॅग की। तथा इस मुद्दे पर भारत सरकार को जल्द से जल्द कार्रवाई कर भारतीय नागरिकों के प्राणों को बचाने की प्राथमिकता पर बल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here